मासूम बच्ची से दो किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव से शर्मसार करने वाली खबर है। खेत में सरसों बीनने गई आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची बच्ची ने परिजनों से आप बीती कही तो मामला थाने पहुंचा। हरकत में आई पुलिस में दोनों किशोरों को बाल अपचारी के रूप में गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों में एक बच्ची का पारिवारिक रिश्ते में चाचा है। पुलिस के अनुसार, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को खेतों में सरसों की फसल की कटाई चल रही थी। गांव की आठ साल की मासूम बच्ची सरसों बीनने के लिए खेत गई थी। यहीं पर पारिवारिक रिश्ते में चाचा लगने वाले 13 साल के किशोर व उसके 12 वर्षीय साथी ने बच्ची को खेत में ही दबोच लिया। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और धमकी भी दी।
यहां से घर पहुंची बच्ची ने जब परिजनों को दोनों की करतूत बताई तो हड़कंप मच गया। पहले तो लोगों ने मामला दबाने की कोशिश की मगर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। घटना जानकारी में आते ही पुलिस गांव पहुंच गई। परिजनों की तहरीर पर दोनों किशोर के खिलाफ दलित एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया।
लोनीकटरा के थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी किशोरों को बाल अपचारी के रूप में संरक्षित कर लिया गया है। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण व इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जल्द ही पीड़िता का अदालत में बयान कराया जाएगा।
‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ को लेकर खास उत्साह, बड़ी ओपनिंग की उम्मीद
आमिर खान ने भविष्य में बेहतर कंटेंट देने की कही बात
भारती सिंह ने शेयर किया बेटे का मजेदार वीडियो
वृंदावन में संबोधन के दौरान दी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर राय
स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान तेज किया
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने दिखाई सख्ती, सोम डिस्टिलरीज की दलीलें कमजोर
प्रशासन ने इलाके को घेरा, सुरक्षा बढ़ाई गई
मुकेश छाबड़ा ने कहा—ईमानदारी और मेहनत ही दिलाएगी काम
कंधे पर किस सीन को लेकर उठा था बवाल
चेयरमैन के इस्तीफे से हड़कंप, HDFC Bank में बाहरी जांच शुरू