‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ को लेकर खास उत्साह, बड़ी ओपनिंग की उम्मीद
बॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज हो चुकी है। मगर आने वाले हफ्ते में हॉलीवुड में भी एक के बाद एक हाई ऑक्टेन एक्शन और थ्रिलर फिल्में रिलीज होने वाली है। जिनमें से एक का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जानिए इस हफ्ते रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मे -
दे विल किल यू
फिल्म 'दे विल किल यू' एक एक्शन, कॉमेडी फिल्म है। जिसमें एक पूर्व कैदी महिला का किरदार दिखाया है। वह एक हाउसहेल्प की जॉब के लिए न्यूयॉर्क शहर के रहस्यमय इलाके में पहुंचती है। जहां लोगों के गायब होने की घटनाएं घट रही हैं। वहां जा कर एशिया रीव्स के साथ बहुत कुछ अप्रत्याशित होता है। कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में जाजी बीट्ज, मायहाला, पैटरसन जोसेफ, टॉम फेल्टन मुख्य किरदार हैं।
फॉर्बिड्डन फ्रूट
'फॉर्बिड्डन फ्रूट' एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। कहानी में एप्पल, चेरी और फिग नाम की जादूगरनियों साथ मिलकर अपना एक ग्रुप चलाती हैं। बाद में पम्पकिन नाम का एक किरदार उनसे जुड़ जाती है। जिसके बाद उन सब के बीच अफरा- तफरी मचा देती है। इस किरदार के आने से उन सब के बीच संदेह पैदा हो जाता है। फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। लिली रेनहार्ट, लोला टंग, विक्टोरिया पेड्रेटी, एलेक्जेंड्रा शिप, एम्मा चेम्बरलेन इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे।
शी डांसेस
शी डांसेस बहुत ही मार्मिक विषय पर बात करती है। पिता और बेटी के रिश्ते पर बेस्ड इस फिल्म में एक सिंगल पिता अपनी टीन एज बेटी से पहली मुलाकात करता है। जिसके बाद अपने और बेटी के संबंध सुधारने के लिए उसके साथ एक नृत्य प्रतियोगिता में उसे साथ ले जाने का फैसला करता है। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी। एथन हॉक, सोनेक्वा मार्टिन-ग्रीन, मैकेंजी ज़िग्लर, रोजमेरी डेविट कास्ट में हैं। फिल्म को रिक गोमेज ने निर्देशित किया है।
द एआई डॉक: या हाउ आई बिकेम एन एपोकालोप्टिमिस्ट
साइंस और एआई में रूचि रखने वालों के लिए यह फिल्म काफी इंट्रेस्टिंग है। डैनियल रोहर एक ऐसे समय में पिता बनना चाहता है जब एआई मानव जीवन पर हावी है। इस क्रम में वो एआई के दोनों पहलुओं को देखता है। सिर्फ यह जानने के लिए कि वो किस वातावरण में अपने बच्चे का स्वागत करेगा। द एआई डॉक एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसका निर्देशन खुद डैनियल रोहर ने चार्ली टायरेल के साथ मिलकर किया है। इसे 27 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा।
प्रोजेक्ट हेल मैरी
'प्रोजेक्ट हेल मैरी' का दर्शकों काफी लंबे समय से काफी इंतजार था। रायलैंड ग्रेस नाम के एक टीचर कई साल तक कोमा मे रहता है। अचानक जब वो आंखे खोलते है तो खुद को अंतरिक्ष में पाते हैं। अपने असल मिशन को भूल चुके ग्रेस वहां चार पैरों वाले एलियन से दोस्ती कर लेते हैं। जिसके बाद अपने मिशन को पहचानना और फिर सही जानकारी के साथ सुरक्षित पृथ्वी पर लौटना उनका मुख्य लक्ष्य है। फिल्म में रयान गोस्लिंग, सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज, लियोनेल बॉयस अहम किरदार में हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष का धरना जैसा इंतजार, कलेक्टर से नहीं हो सकी मुलाकात
उप मुख्यमंत्री बोले—युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं
युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच तालमेल की जरूरत
महाकाल लोक के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात
‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ को लेकर खास उत्साह, बड़ी ओपनिंग की उम्मीद
आमिर खान ने भविष्य में बेहतर कंटेंट देने की कही बात
भारती सिंह ने शेयर किया बेटे का मजेदार वीडियो
वृंदावन में संबोधन के दौरान दी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर राय
स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान तेज किया