ब्लॉक डील के बाद जोमैटो के शेयरों में दिख रही बिकवाली
मुंबई । फूड डिलीवरी एप जोमैटे के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। आज हुई करीब 19 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील के चलते स्टॉक पर काफी दवाब रहा। बताया जा रहा है कि ये ब्लॉक डील करीब 3122 करोड़ रुपये की हैं, जिसके चलते जोमैटो के शेयर इंट्रा-डे में 5 फीसदी से अधिक टूट गए। बताया जा रहा चीन की अलीबाबा-संबद्ध एंट फाइनेंशियल 159.4 रुपये के न्यूनतम मूल्य पर 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की सोच रही है, जो मंगलवार के बाजार मूल्य से लगभग 5 प्रतिशत की छूट है।
हालांकि शेयर में थोड़ी रिकवरी हुई लेकिन गिरावट बरकरार है। अभी बीएसई पर यह 4.37 फीसदी की गिरावट के साथ 159.95 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 5.03 फीसदी फिसलकर 157.70 रुपये तक आ गया था। 4 मार्च को जोमैटो के शेयर की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। पिछले तीन महीनों में, यह 42 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है, जिससे ज़ोमैटो का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 1.46 लाख करोड़ हो गया है।
IPL से पहले बड़ा झटका, विकल्पों की तलाश शुरू
जिला पंचायत अध्यक्ष का धरना जैसा इंतजार, कलेक्टर से नहीं हो सकी मुलाकात
उप मुख्यमंत्री बोले—युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं
युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच तालमेल की जरूरत
महाकाल लोक के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात
‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ को लेकर खास उत्साह, बड़ी ओपनिंग की उम्मीद
आमिर खान ने भविष्य में बेहतर कंटेंट देने की कही बात
भारती सिंह ने शेयर किया बेटे का मजेदार वीडियो
वृंदावन में संबोधन के दौरान दी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर राय