विराट कोहली से मिलने बीच मैदान में घुस गया फैन
विराट कोहली देश में जहां भी जाते हैं, वहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस में बेताबी देखने को मिलती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी के एक जबरा फैन ने शनिवार को सुरक्षा घेरे को चकमा दिया और बीच मैदान में घुस गया। वह विराट कोहली से गले मिला और फिर चुपचाप बाहर जाने लगा।
विराट कोहली ने अपने फैन को निराश नहीं किया और उससे गले मिले व सुरक्षा कर्मियों को हिदायत दी कि प्रशंसक को बिना कोई हानी पहुंचाएं मैदान से बाहर ले जाएं। बता दें कि मैदान में घुसने वाले शख्स ने विराट कोहली की आरसीबी वाली जर्सी पहन रखी थी। कोहली और फैन के गले मिलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
कोहली के लॉयल फैंस
याद दिला दें कि यह पहला मौका नहीं जब कोई फैन सुरक्षा घेरे को तोड़कर बीच मैदान पर विराट कोहली से मिलने पहुंचा हो। आईपीएल 2024 में आरसीबी के पहले मैच में भी एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़र कोहली से मिलने बीच मैदान पर पहुंच गया था। इस फैन का एक और वीडियो बाद में वायरल हुआ था, जिसमें दिखाया गया कि सुरक्षा कर्मियों ने उसकी जमकर कुटाई की थी।
वहीं, रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग वानखेड़े स्टेडियम पर देखने को मिली थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान से मिलने के लिए एक फैन बीच मैदान पहुंच गया था। वो रोहित और ईशान किशन से गले मिलकर मैदान के बाहर चला गया था।
विराट कोहली का रिकॉर्ड प्रदर्शन
विराट कोहली की बात करें तो निजी तौर पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच उनके लिए शानदार रहा। कोहली आईपीएल में 7500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने अपने करियर का आठवां आईपीएल शतक ठोका। कोहली के सिर पर आईपीएल 2024 की ऑरेंज कैप सजी हुई है।
हालांकि, आरसीबी के प्रदर्शन में कोई सुधार नजर नहीं आया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शनिवार को आईपीएल 2024 के 19वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 विकेट की शिकस्त सहनी पड़ी। आरसीबी की यह पांच मैचों में चौथी हार रही और वो प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।
‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ को लेकर खास उत्साह, बड़ी ओपनिंग की उम्मीद
आमिर खान ने भविष्य में बेहतर कंटेंट देने की कही बात
भारती सिंह ने शेयर किया बेटे का मजेदार वीडियो
वृंदावन में संबोधन के दौरान दी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर राय
स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान तेज किया
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने दिखाई सख्ती, सोम डिस्टिलरीज की दलीलें कमजोर
प्रशासन ने इलाके को घेरा, सुरक्षा बढ़ाई गई
मुकेश छाबड़ा ने कहा—ईमानदारी और मेहनत ही दिलाएगी काम
कंधे पर किस सीन को लेकर उठा था बवाल
चेयरमैन के इस्तीफे से हड़कंप, HDFC Bank में बाहरी जांच शुरू