युवक को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में सनसनी
बिलासपुर । जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी जिसके शरीर में चोट के निशान के साथ साथ लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया था जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई और आसपास के ग्रामीणों से अज्ञात युवक की पहचान की जानकारी जुटाने लगी। जिस पर मृत युवक की पहचान मल्हार चौकी क्षेत्र के ही ग्राम करियाताल (नेवारी) निवासी युवराज सिंह ठाकुर (बंटी) पिता बिनोद सिंह ठाकुर उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई। जो शुक्रवार रात 8.30 बजे के आसपास अपने पान की दुकान को बंदकर घर से निकला था जिसकी रातभर परिजन तलाश करते रहे जिसकी ग्राम बकरकुदा सरसेनी मटिया रास्ते में नहर के पास झाडिय़ों में लाश मिली है। अंदाजा लगाया जा रहा है की युवक की किसी अन्य जगह पर हत्या कर लाश को छुपाने और पहचान को छुपाने पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया गया है। वही मौके पर मस्तूरी थाना प्रभारी अवनीश पासवान और मल्हार चौकी प्रभारी भावेश शेंडे अपने स्टाफ के साथ पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गए है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा: ईरान संकट के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए