अयोध्या में गरजे योगी आदित्यनाथ, हनुमानगढ़ी को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
अयोध्या| अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान बीकापुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रामनगरी को 432 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया। जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और कहा कि लंबे समय तक अयोध्या को जानबूझकर विकास की मुख्यधारा से दूर रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने जैसा कृत्य किया। मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या कभी दिल्ली की जामा मस्जिद में कोई हनुमान चालीसा का पाठ कर सकता है? सपा और कांग्रेस के लोगों ने यह बड़ा पाप किया है।
उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या आज विकास और अपनी प्राचीन विरासत के वैभव के साथ वैश्विक पटल पर आगे बढ़ रही है। अगर सरकार की नीयत साफ हो, तो विकास कार्य अपने आप गति पकड़ लेते हैं। आज अयोध्या में यह साफ दिखाई दे रहा है कि जब प्रभु श्रीराम की असीम कृपा और बजरंगबली का आशीर्वाद हो, तो अयोध्या के सभी अटके हुए कार्य अपने आप सिद्ध हो जाते हैं।
जो कार्य 500 वर्षों में नहीं हो सका, उसे डबल इंजन सरकार ने कर दिखाया
अपने संबोधन में सीएम योगी ने अयोध्या की बदलती वैश्विक छवि का जिक्र करते हुए कहा कि आज यह पावन नगरी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के माध्यम से पूरे देश और दुनिया के कोने-कोने से सीधी जुड़ चुकी है। अब अयोध्या की पुरानी और नकारात्मक पहचान पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने अतीत की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले मां सरयू का जल हमेशा दूषित रहता था, लेकिन उसकी सफाई के लिए कोई प्रयास नहीं किए जाते थे, क्योंकि सपा और कांग्रेस के लोग सिर्फ अयोध्या को वैश्विक स्तर पर बदनाम करना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि अब केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में अयोध्या का कायाकल्प हो रहा है। हमारी सरकारों ने बिना थके और बिना रुके निरंतर काम किया है, जिससे इस ऐतिहासिक नगर को एक नई और भव्य पहचान मिली है। डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या में वह ऐतिहासिक कार्य धरातल पर उतार कर दिखाया है, जो पिछले 500 वर्षों के लंबे कालखंड में भी संभव नहीं हो सका था। अब अयोध्या विकास और अपनी गौरवशाली विरासत के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है।
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
दिल्ली में एयर इंडिया के पायलट की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा