क्या रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास लेंगे? BCCI ने माँगा जवाब
Rohit Sharma: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म ने BCCI को भी बड़ी टेंशन दे दी थी. इसके बावजूद BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा को ही अपना लीडर चुना और उन पर भरोसा जताया. हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा को अपना फ्यूचर प्लान BCCI को बताना होगा. रोहित शर्मा अब अपने करियर के अंतिम दौर में हैं. अप्रैल 2025 में रोहित 38 साल के हो जाएंगे और उनके संन्यास लेने की खबरें अक्सर तूल पकड़ती हैं. अब BCCI ने सख्ती दिखाते हुए रोहित से जवाब मांग लिया है.
क्या चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास ले लेंगे रोहित शर्मा?
एक रिपोर्ट के मताबिक टीम इंडिया के सेलेक्टर्स साल 2027 के वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग करना चाहते हैं. ऐसे में रोहित शर्मा का स्टैंड भी क्लियर होना चाहिए. माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर सकती है. रोहित शर्मा का फ्यूचर भी चैंपियंस ट्रॉफी पर निर्भर करेगा. उन्हें इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करना होगा. टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा को अपना फ्यूचर प्लान BCCI के सामने रखना पड़ेगा. अब ये तो वक्त ही बताएगा कि रोहित शर्मा का करियर चैंपियंस ट्रॉफी के बाद किस तरफ मुड़ता है? क्या वो संन्यास ले लेंगे या फिर आगे भी खेलना जारी रखेंगे?
अगली WTC और वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग कर रही है BCCI
BCCI के एक सूत्र ने कहा, 'सेलेक्टर्स ने इस मामले को लेकर रोहित से पिछली मीटिंग के दौरान चर्चा की थी. रोहित को कहा गया था कि उन्हें ये फैसला लेना होगा कि वो चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपने फ्यूचर को किस तरह से देखते हैं. क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने आने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुछ प्लानिंग की है. टीम मैनेजमेंट सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी लोग एक सहज बदलाव के लिए एक ही पेज पर हों’.
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया 20 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इससे पहले 6 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान रोहित के हाथों में हैं. रोहित के सामने इस सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करने की चुनौती होगी.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा