पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद के बेटे वसीम ने वापस लिया अपना नामांकन
हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं BJP नेता आजाद मोहम्मद के पुत्र वसीम आजाद ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। विधानसभा फिरोजपुर झिरका से आजाद मोहम्मद को भाजपा का टिकट नहीं मिलने से उनके पुत्र और उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही थी। एक पंचायत के माध्यम से उनके पुत्र के नाम का समर्थन किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन BJP के गो-सेवा आयोग चेयरमेन भानी राम मंगला सहित BJP हाईकमान के नेताओं के फोन आने के बाद नगरपालिका चेयरमैन मनीष जैन, विधानसभा संयोजक जतिन बुसरी, फिरोजपुर झिरका गौशाला चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य और BJP के दर्जनों पदाधिकारी लगातार पुर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद से संपर्क साधे हुए थे। ताकि वह अपना पुत्र का नामांकन वापस ले सके। वहीं, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद ने बताया कि हम BJP के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। पिछले दो वर्षों से BJP के लिए रात दिन काम किया है। पार्टी के आलाकमान नेताओं से बातचीत की गई है, उनके आदेशानुसार नामांकन पत्र वापस लिया गया है और BJP उम्मीदवार नसीम अहमद के लिए काम करेंगे।
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पिनगवां का ट्रैफिक अलर्ट: अतिक्रमण के चलते लंबा जाम लग रहा
प्रयागराज में गैस टैंक विस्फोट, कई घायल; 8 मजदूरों की मौत
पीएमके के 'आम' को लेकर पिता-पुत्र का टकराव, मामला सिविल कोर्ट में