विकी डोनर’ फिर से सिनेमाघरों में, आयुष्मान ने याद किए पुराने दिन
आयुष्मान खुराना की पहली बॉलीवुड फिल्म 'विकी डोनर' 20 अप्रैल 2012 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आज फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस बात की खुशी आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए जाहिर की है।
आयुष्मान खुराना का इंस्टाग्राम पोस्ट
आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर अपनी और यामी गौतम की फिल्म 'विकी डोनर' की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही इसके उन्होंने कैप्शन में लिखा, '13 साल पहले, इस फिल्म ने आपके दिलों में जगह बनाई और मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। विक्की डोनर सिनेमाघरों में वापस आ गई है और मैं फिर से सभी का प्यार महसूस कर रहा हूं।''
फिल्म विकी डोनर
इस फिल्म में आयुष्मान ने 'पानी दा रंग...' गाना भी गाया है। विकी डोनर का निर्देशित शुजित सरकार ने किया है। इस फिल्म के निर्माता बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा यामी गौतम और अन्नू कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को पूरे भारत में 750 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।
बंगाल में सियासी घमासान, तृणमूल की चुनौती और भाजपा का दांव
31 मार्च की डेडलाइन: नक्सल मुक्त भारत के लक्ष्य पर संसद में मंथन
सद्गुरु संग बातचीत में Alia Bhatt ने जताई मां बनने की चिंताएं
अनीत पड्डा के परिवार की एंट्री से गरमाया मामला
फैंस के बीच बढ़ी चर्चा और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
अमित शाह का बड़ा बयान आज, TMC के खिलाफ आरोपों की लिस्ट होगी सार्वजनिक
महाराष्ट्र में सेक्स स्कैंडल मामला गरमाया, सरकार की भूमिका पर चर्चा
कांग्रेस की प्रतिक्रिया: नेपाल के पीएम को शुभकामनाएं, कर्नाटक नीति पर कानूनी चुनौती
छात्रों के भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता, जांच के आदेश
गोवा क्लब हादसा: कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत अर्जी ठुकराई