स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में वाराणसी खिसकी नीचे
वाराणसी । स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2024 में वाराणसी दो पायदान निचे खिसक गया है। इस सर्वेक्षण में वाराणसी पिछले वर्ष 11वें स्थान पर था। विगत वर्ष टॉप टेन में आगरा, लखनऊ और कानपुर थे।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ वायु प्रदूषण कार्यक्रम चला रहा है, इसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष स्वच्छ वायु सर्वेक्षण होता है। इस सर्वेक्षण में अपशिष्ट प्रबंधन, वाहन उत्सर्जन ओद्योगिक उत्सर्जन आदि के आधार पर शहरों का मूल्यांकन किया जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नें स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में दस लाख से अधिक आबादी वाले 43 शहरों में बनारस को 13वें स्थान पर रखा है, यदपि की कुछ माह पूर्व गंगा नदी पर बसें शहरों में किये गए स्वच्छ सर्वेक्षण में वाराणसी नम्बर 1पर था।
इस समय किये गए सर्वेक्षण में वाराणसी को 200 में 176.5 अंक प्राप्त हुए हैं।चुकि वाराणसी प्राचीन शहर है, इसलिए यहां की बसावट नियोजित ढंग से नहीं है, दूसरा इस शहर पर उत्तरप्रदेश के आसपास के जनपदों के अलावा आसपास के राज्यों जैसे -बिहार, मध्यप्रदेश, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ के लोगों की आबादी का भी दबाव रहता है। यहाँ के दो मशहूर गंगा घाट -हरिश्चन्द्र घाट एवं मनिकार्निका घाट पर वाराणसी के अलावा अन्य जनपदों से भी शव जलाने हेतु यही लाये जाते है, जो वायु प्रदूषण के बड़े कारक हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी