काम के बदले साथ सोने की डिमांड करते थे: अदिति
मुंबई । हाल ही में टीवी एक्ट्रेस अदिति सानवाल ने भी कास्टिंग काउच का शिकार होने का खुलासा किया है। कसौटी जिंदगी की से घर-घर में फेमस हुई अदिति सानवाल ने एक इंटरव्यू में कहा, जब आप इंडस्ट्री में आते हैं तो लोग मीडिया ग्रुप और पीआर ग्रुप के पास पता नहीं कैसे पर नंबर पहुंच जाते हैं। ऐसे में कई बार तो काम के लोगों के मैसेज आते हैं जो काम ऑफर करते हैं। लेकिन कई बार ऐसे मैसेज भी आते हैं जो बकवास करने के अलावा और कुछ नहीं करते।
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पास भी ऐसे मैसेज आए जिसमें अश्लील बातें की जाती थीं। कई मैसेज ऐसे आते थे जो काम के बदले साथ सोने की डिमांड करते थे। हद तो तब हो जाती थी जब उन्हें काम के बदले शादी करने के ऑफर भी आते थे। एक्ट्रेस ने कहा, ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार होता था। ऐसे में परेशान होकर वो अश्लील मैसेज भेजने वाले नंबर को ब्लॉक कर देती थी।
उन्होंने कहा कि अगर आप में काबिलियत है तो आप सफल होंगे ही। क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जो मेहनत करता है उसे फल मिलता है। हालांकि कई बार लक भी काम करता है, लेकिन अक्सर ऐसा नहीं होता। बता दें कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने पर्दे पर खूब नाम कमाया है, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें सफलता के लिए कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। अब तक इंडस्ट्री से कई एक्ट्रेसेस अपने साथ हुई बदसलूकी और घिनौनी हरकतों का पर्दाफाश कर चुकी हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
बदरा छाएंगे, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश की संभावना
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
तीसरी सूची में भाजपा ने घोषित किए 19 उम्मीदवार, सीटों की पूरी जानकारी