तेज आंधी से पड़ोस के घर में जा गिरी निर्माणाधीन दीवार
नई दिल्ली । कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात आई आंधी में निर्माणाधीन घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में दो लोग दब गए। जिनमें से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में यादराम मार्केट के पास चोटपुर कॉलोनी में यादराम मार्केट के पास पांच मंजिला घर का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार देर रात आई आंधी में उस घर की निर्माणाधीन दीवार पड़ोस के घर में गिर गई। दीवार गिरने से दो व्यक्ति दबकर घायल हो गए। घायल हुए जिला बरेली के गांव बरखन के हरिओम और जिला बरेली के गांव फतेहगंज के संतोष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान हरिओम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक के स्वजन की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सीजन?
न्याय व्यवस्था में संवेदनशीलता की मिसाल
घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹900 के पार
ईंधन कीमतों में कमी से आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद
काव्या मारन IPL की सबसे एक्टिव फ्रेंचाइज़ फेस
फर्जी परमिट केस गरमाया, 17 आरोपी नामजद; हाईकोर्ट ने अरोड़ा बंधुओं को दी राहत
शराब बिक्री को लेकर शुरू हुई नई बहस
कांग्रेस ने फैसले को बताया जनविरोधी
अंजली ने जीता स्वर्ण पदक, देश का बढ़ाया मान
राजभवन घेराव का किया गया ऐलान