ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते यात्रा प्रभावित, दुबई में फंसे उज्जैन के महाकाल पुजारी
Iran-Israel War: ईरान के हालिया हमलों के बाद पश्चिम एशिया में उपजे तनाव का असर अब भारत के नागरिकों पर भी पड़ने लगा है। दुबई में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में शामिल होने गए उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा वहां फंस गए है। फ्लाइट्स निरस्त होने के कारण उनकी वतन वापसी नहीं हो पा रही है, जिससे उज्जैन में उनका परिवार बेहद चिंतित है।
ढाई घंटे विमान में बैठे रहे, फिर मिली हमले की सूचना
मोतीबाग निवासी विकास शर्मा, महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शमां के पुत्र है। वे 5 दिवसीय सम्मेलन के लिए दुबई गए थे। जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी की रात वे भारत लौटने के लिए विमान में सवार हो चुके थे। करीब ढाई घंटे तक उड़ान का इंतजार करने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने युद्ध के हालातों और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फ्लाइट निरस्त कर दी। इसके बाद दुबई, शारजाह और अबू धाबी एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
शहर में 'कर्फ्यू' जैसे हालात, परिवार परेशान
विकास के बड़े भाई और मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि रविवार को वीडियो कॉल पर हुई बात में विकास ने वहां के तनावपूर्ण हालातों की जानकारी दी है। विकास ने बताया कि दुबई में फिलहाल कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। एयरपोर्ट्स कब खुलेंगे, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। वे वर्तमान में बुर्ज खलीफा क्षेत्र के एक होटल में रुके हुए है।
दुबई के लिए कई उज्जैनियों ने करवाई थी बुकिंग
होली व वीकेंड की छुट्टियों के चलते इस सप्ताह उज्जैन से कई लोगों ने दुबई टूर का प्लान तैयार कर रहा था। वे इंदौर से शारजाह पहुंचने के बाद चार-पांच दिन दुबई में घूमने व एक रात आबूधाबी में स्टे करने वाले थे। टूर प्लान धीरेंद्रसिंह परिहार ने बताया, दुबई में हालात बिगडने के बाद सभी फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। 2, 5 च 6 मार्च के 25 पैसेंजर की बुकिंग थी जिसे निरस्त कर दिया गया है। कुछ बुकिंग 12 मार्च व बाद की हैं, जिन्हें लेकर अभी असमंजस की स्थिति है।
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पिनगवां का ट्रैफिक अलर्ट: अतिक्रमण के चलते लंबा जाम लग रहा
प्रयागराज में गैस टैंक विस्फोट, कई घायल; 8 मजदूरों की मौत
पीएमके के 'आम' को लेकर पिता-पुत्र का टकराव, मामला सिविल कोर्ट में