जवाबी कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी घायल
सदर थाना क्षेत्र में केजीपी एक्सप्रेसवे पर पलवल कट के पास मंगलवार शाम गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नूंह निवासी शातिर अपराधी खालिद अपने साथियों के साथ पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घटना में स्कॉर्पियो की टक्कर से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की मानेसर अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास, लूट और डकैती सहित कई मामलों में वांछित खालिद सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन कार में सवार होकर यूपी से पलवल की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केजीपी एक्सप्रेसवे पर पलवल कट के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। शाम करीब छह बजे संदिग्ध स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया। इसी दौरान परिचालक सीट पर बैठे खालिद ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली पास खड़ी सरकारी बोलेरो के बोनट पर लगी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहने पर बदमाशों ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। अपनी सुरक्षा में मुख्य सिपाही हरीश ने हवाई फायर किया, लेकिन आरोपी पुलिस को साइड मारते हुए तेज रफ्तार में फरार हो गए। स्कॉर्पियो की टक्कर से मुख्य सिपाही हरीश और कुलदीप घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता संजय कादयान ने बताया कि खालिद सोहना अदालत से उद्घोषित अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी