दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत पर आज होगी चर्चा
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया। अब इस पर शनिवार को चर्चा होगी। सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की गई। उन्होंने साथ ही कहा कि आबकारी नीति मामले में कोई घोटाला नहीं हुआ है, वो झूठे केस करके सरकार गिराना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा, मेरे पास आप के दो विधायक आए और दोनों ने यही बात कही कि तुम्हारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेंगे। हमने 21 विधायकों को मनवा लिया है। 25 करोड रुपये देंगे और अपनी टिकट से चुनाव लड़वा देंगे उन्होंने आगे कहा हमें पता चला कि विधायकों से इन्होंने संपर्क किया है। यह कई ऑपरेशन लोटस कर चुके हैं। हमारी जानकारी के हिसाब से सभी 21 विधायकों ने उन्हें मना कर दिया। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा यह शराब घोटाला कोई घोटाला नहीं है। यह झूठे केस करके सिर्फ सरकार गिरा रहे हैं। दिल्ली में यह पूरी जिंदगी में चुनाव नहीं जीत सकते हैं, लेकिन हमारा एक भी विधायक नहीं टूटा। यह सदन मंत्री परिषद में विश्वास रखता है।
जल्द ही भारत पहुंचेंगे एलपीजी लेकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके दो भारतीय जहाज
भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अगले चुनावी दिन और मतदाताओं पर प्रचार का असर देखने को मिलेगा
भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, देर शाम तक चली परिषद की बैठक, कई छिपे हुए चार्ज बढ़े
पुलिस खंडित डेटा और वीडियो फुटेज का विश्लेषण कर रही
सुरक्षा एजेंसियों ने बाकी नक्सल गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तेज की
ट्रंप के ऐलान के बाद भी हमले जारी, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया