कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार, दो पायलटों की दर्दनाक मौत
कानपुर। यूपी के कानपुर में गुरुवार को ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. गंगा बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इसकी पुष्टि की है. कमिश्नर ने बताया एयरक्राफ्ट में इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी थे. सचिन गुजरात के रहने वाले थे और अभिषेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई. कमिश्नन ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है. घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है. तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी।
इलाके में हड़कंप, ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई
बता दें, आसमान से विमान के गिरने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और नवाबगंज थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए घायल इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, दोनों को ही मृत घोषित कर दिया गया. विमान हादसे बाद इसके कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें विमान पूरी तरह से चकनाचूर नजर आया. वीडियो में कॉकपिट के पास फंसा हुआ एक पायलट नजर आ रहा है. विमान की एक सीट भी टूटकर बाहर पड़ी हुई है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा