ट्रैक्टर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, आरोपी फरार
मोहन गार्डन थाना इलाके में गुरुवार तड़के रोडरेज में एक युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। युवक की पहचान नजफगढ़ में बहादुरगढ़ रोड के पास रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। वे कैब चलाते थे और सुबह साढ़े चार बजे काम से घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है।
ट्रैक्टर ने कार को पीछे से मारी टक्कर
उधर, पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में घटना रोडरेज की नहीं लग रही है। अभी प्राथमिकी में दुर्घटना की धारा लगाई गई है। राहुल के स्वजन ने बताया कि गुरुवार तड़के राहुल कार लेकर घर लौट रहे थे। जब वे द्वारका मोड़ पर पहुंचे, तो उसे पीछे से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए आगे ले गया, जहां पर खंभे में कार लगकर रुक गई।
कार चालक की मौत के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
कार के आगे और पीछे से क्षतिग्रस्त होने पर राहुल ने कार से बाहर निकलकर चालक से ऐसा करने का कारण पूछा, तो वह नाराज हो गया। दोनों में बहस होने लगी। इसी बीच चालक ने ट्रैक्टर स्टार्ट किया और राहुल पर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से राहुल की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
स्वजन का आरोप है कि ट्रैक्टर पर कोई नंबर नहीं था। उसके पीछे जुड़ी ट्राली में मिट्टी भरी हुई थी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उस ट्रैक्टर को वहां से हटाकर उसकी जगह दूसरा ट्रैक्टर खड़ा कर दिया गया। जब उसके बारे में स्वजन ने जांच अधिकारी से पूछा, तो वे नाराज हो गए। फिलहाल, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
हॉर्स राइडिंग और स्पोर्ट्स में भी रखते हैं दिलचस्पी
बेटे अरहान के साथ रूमर्स को करती हैं इग्नोर
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा क्रेज
फिटनेस आइकन शिल्पा पर भी उठे सवाल, फैंस ने किया सपोर्ट
पर्सनल लाइफ के साथ करियर को दे रहे बराबर समय
अक्षय कुमार ने दी फिल्म की प्रोग्रेस की जानकारी
लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के साथ महिला आरक्षण लागू होगा, OBC कोटा नहीं
बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन से व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश