पढ़ाई में अव्वल और नियमित छात्रों को मिलेगा इनाम, स्कूलों में बढ़ेगा उत्साह
ग्रेटर नोएडा। जनपद के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी और नियमित उपस्थिति वाले छात्रों के लिए इस बार खास खुशखबरी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने एक नया और प्रेरक कदम उठाते हुए 232 से अधिक नामांकन वाले स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों को सम्मानित करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत जनपद के चारों ब्लॉकों के चयनित परिषदीय विद्यालयों में पहली बार पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। हर चयनित स्कूल को विभाग की ओर से 6500 रुपये की राशि दी जाएगी, जिससे छात्रों और अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। सबसे ज्यादा स्कूल बिसरख ब्लॉक से चुने गए हैं। इसके बाद दनकौर, दादरी और जेवर ब्लॉक के स्कूलों को इस योजना में शामिल किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने 232 से अधिक नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों (पीएम श्री स्कूलों को छोड़कर) में इस वर्ष पुरस्कार वितरण कराये जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को 6500 रुपये दिए जाएंगे। हर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा से परीक्षा में सबसे अधिक अंक पाने वाले, सबसे ज्यादा उपस्थिति वाले और खेलकूद या अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले एक-एक छात्र-छात्रा को पुरस्कार दिया जाएगा। अभिभावकों को शॉल या स्मृति चिन्ह भी दिए जा सकते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि इस समारोह से बच्चों को अच्छा पढ़ने और रोज स्कूल आने की प्रेरणा मिलेगी।
दादरी और जेवर में छात्र संख्या बढ़ाना चुनौती
दादरी में 118 स्कूलों में केवल पांच ही स्कूल ऐसे हैं, जिसमें 232 से अधिक छात्र संख्या है। वहीं जेवर में 115 में से पांच स्कूलों में 232 छात्र संख्या है। इन दोनों ब्लॉकों में छात्रों की संख्या बढ़ाना बेसिक शिक्षा विभाग के लिए भी चुनौती बना हुआ है। पिछले कई वर्षों से यहां पर लगातार छात्रों की संख्या कम होती जा रही है। उसका कारण निजी स्कूलों का बढ़ना बताया जा रहा है। वहीं विभाग कई छात्रों को जोड़ने में भी फेल साबित हो रहा है।
ऐसे खर्च होंगे रुपये
- प्रत्येक विद्यालय को कुल 6500 रुपये दिए जाएंगे।
- 1500 रुपये कार्यक्रम की व्यवस्था (लाउडस्पीकर, कुर्सी आदि) के लिए
- 2500 रुपये अभिभावकों के जलपान के लिए
- 2500 रुपये पुरस्कार सामग्री खरीदने के लिए
इन स्कूलों में सबसे अधिक छात्र संख्या
कंपोजिट स्कूल छिजारसी में 1208, कंपोजिट स्कूल सेक्टर-12 में 1006, कंपोजिट स्कूल मामूरा में 987,कंपोजिट स्कूल हरौला में 835 और कंपोजिट स्कूल बहलोलपुर में 805 में सबसे अधिक छात्र संख्या है।
सोशल मीडिया पर दुरुपयोग पर न्यायालय का कड़ा रुख
पंचायतों में फंड के दुरुपयोग पर कार्रवाई के निर्देश
अफसरों की लापरवाही पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख
छात्राओं ने मारी बाज़ी, 5वीं-8वीं में नया जिला बना नंबर-1
क्रिकेट जगत में गिलेस्पी का बयान बना चर्चा का विषय
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों की ऑनलाइन नीलामी, 27 मार्च तय
मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
VIP स्टाइल महंगा पड़ा, हूटर लगाने पर विधायक पर ₹10,000 का फाइन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत, तीन युवकों की मौत—एक की हालत नाजुक