जय श्रीराम बोलने पर तीन को पीटा
बेंगलुरु। रामनवमी के दिन बेंगलुरु में जय श्रीराम बोलने पर तीन युवकों को पीटने की घटना सामने आई है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति जय श्रीराम नो, ओनली अल्लाह हु अकबर कहता सुनाई दे रहा है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पवन कुमार,राहुल और बिनायक निवासी संजीवनीनगर कार से एमएस पल्या इलाके की ओर जा रहे थे। वे जय श्रीराम बोल रहे थे। उनके पास भगवा ध्वज भी था। तभी चिक्काबेट्टाहल्लू इलाके के पास दो बाइक सवार पीछे से आकर कार को रोकते हैं। इन दोनों की पहचान फरमान और समीर के रूप में हुई है।
बंगाल चुनाव: तीसरी सूची में BJP ने RG Kar केस की पीड़िता की मां को बनाया उम्मीदवार
कुछ लोगों में हल्दी वाला दूध पेट में गैस या अपच बढ़ा सकता है
शांति समझौते में शामिल शर्तों पर ही रुकेगी जंग
चिंताजनक स्थिति: हृदय रोग के 10 में 7 मरीज बिना बीमा
हल्के भोजन और फाइबर युक्त आहार से पेट को आराम दें
संजू और नए ओपनर की जोड़ी पर सबकी निगाहें
रिजवान और शाहीन के प्रदर्शन पर उठे सवाल