एमसीडी के बजट पर चर्चा का तीसरा दिन
नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम के संशोधित बजट अनुमान 2023-24 और बजट अनुमान 2024-25 पर चर्चा के लिए बुलाई गई निगम सदन की बैठक दो दिन से हंगामे की भेंट चढ़ गई। जहां सोमवार को चंड़ीगढ़ महापौर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर आप और भाजपा पार्षदों में नोंक-झोंक हुई थी तो वहीं मंगलवार को बैठक भाजपा पार्षदों ने आप पार्षदों की ओर से बजट में संशोधन (कट मोशन) के प्रस्तावों को लेकर भाजपा ने विरोध किया। चर्चा की बैठक दो बजे से होनी है जिसमें हंगामे के पूरे आसार हैं। दरअसल, मंगलवार को भाजपा पार्षद योगेश वर्मा ने कटमोशन प्रस्तावों का विरोध किया था। इसमें महापौर का विवेकाधिकार फंड 9 करोड़ से बढ़ाकर 1500 करने का प्रस्ताव है। भाजपा पार्षद योगेश वर्मा का कहना था कि चाहे ग्रुप बी के कर्मचारियों के वेतन का मामला हो या वार्ड कमेटियों से लेकर स्थायी समिति, शिक्षा समिति के फंड को महापौर के विवेकाधिकार फंड में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव आप पार्षदों ने दिया है। वर्मा ने कहा कि यह प्रस्ताव जन विरोधी के साथ ही कर्मचारी विरोधी है। इन प्रस्तावों का भाजपा विरोध करती हैं। साथ ही इन प्रस्तावों को पास नहीं होने दिया जाएगा। वर्मा ने कहा कि कुल 1500 करोड़ फंड ऐसे मदों से स्थानांरित आप सरकार करना चाहती है जो वैधानिक रूप से ऊचित नहीं है। उल्लेखनीय है कि निगम सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से करीब 49 कटमोशन लगे हुए हैं। क्या होता है कटमोशनः निगम का बजट अलग-अलग मदों में विभाजित होता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी