पावर फेल होने पर अमेरिकी ब्रिज से टकराया था जहाज
बाल्टीमोर । अमेरिका के मैरीलैंड में जहाज टकराने से बाल्टीमोर का फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज अमेरिकी समयानुसार सोमवार देर रात गिर गया था। कोस्ट गार्ड अधिकारी एडमिरल शैनन गिलरीथ ने मंगलवार शाम बताया की कि घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद लापता 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है।
एडमिरल ने कहा- हमने कई घंटों तक पेटाप्सको नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। पानी के तापमान और दूसरे फैक्टर्स के आधार पर हमारा मानना है कि नदी में गिरे 6 लोगों का जीवित होना अब बेहद मुश्किल है। इसे देखते हुए हम एक्टिव सर्च ऑपरेशन बंद कर रहे हैं। हालांकि, कोस्ट गार्ड और दूसरे अधिकारी अब भी यहां मौजूद रहेंगे।
टकराने से पहले जहाज पर बिजली सप्लाई ठप हुई
सिंगापुर के झंडे वाले दाली जहाज पर बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। इसके बाद यह पुल से टकरा गया। इस दौरान पुल पर मौजूद 8 कंस्ट्रक्शन वर्कर पानी में गिर गए थे। ये पुल की मरम्मत का काम कर रहे थे। इनमें से 2 को रेस्क्यू कर लिया गया था, जबकि 6 लापता थे। गवर्नर मूर ने कहा- ढहने से पहले पुल सही स्थिति में था। पुल का गिरना मैरीलैंड के लोगों के लिए एक चौंकाने वाली घटना थी। यहां के लोग पिछले 47 सालों से इसका इस्तेमाल कर रहे थे। जब पुल पानी में गिरा तो उस पर करीब 5 गाडिय़ां भी मौजूद थीं। इनमें से एक ट्रैक्टर-ट्रेलर भी था।
उड़ान योजना से बदलेगी तस्वीर, 11 जिलों को मिलेगी हवाई सुविधा
सरकार का फैसला—ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लाभ देने की कोशिश
विवादित बयान पर बढ़ा विवाद: भाजपा नेता घिरे, EC तक पहुंचेगा मामला
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए किन परियोजनाओं को मंजूरी, सरकार ने संसद में बताया
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए रेल परियोजनाओं को बताया अहम
IPL से पहले बड़ा झटका, विकल्पों की तलाश शुरू
चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखने का एलान
शराब बिक्री में बदलाव को लेकर विभाग की तैयारी पूरी
युवाओं को नौकरी का बड़ा मौका, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया