लापता होने के कुछ घंटों बाद मिला बच्ची का शव
गुरुग्राम| गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे उनकी बेटी घर के पास खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। काफी तलाशने के बाद भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची को अपने साथ ले गया था। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी युवक, जिसकी पहचान मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले के निवासी शिवनाथ के रूप में हुई है, को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपनी बर्बरतापूर्ण करतूतों का खुलासा कर दिया। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को छुपाने की जगह बताई, जहां से पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी शिवनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा