दिल्ली में फिर बेहद खराब हुई हवा
नई दिल्ली । केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अगले दो दिन दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में रहेगी। रविवार सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा रहा। ठंड भी है लेकिन दिन में मौसम गर्माहट भरा रहेगा। बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इस वजह से कुछ दिन की राहत के बाद हवा एयर इंडेक्स एक बार फिर 300 के पार पहुंच गया है। इससे हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले दो दिन दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही रहेगी। रविवार सुबह हल्का कोहरा रहा। साथ ही सुबह में ठंड भी बरकरार है लेकिन दिन में मौसम गर्माहट भरा रहेगा। आइजीआइ एयरपोर्ट पर सुबह दस बजे भी दृश्यता 500 मीटर रही।
वहीं सुबह में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सीपीसीबी के अनुसार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 325 रहा जो बेहद खराब श्रेणी में है। इस वजह से दिल्ली की आबोहवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। रविवार के बाद अगले तीन दिन आकाश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान सुबह हल्का कोहरा होगा। बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि