आतंकी संगठन ने भारत को दी कंधार और मास्को जैसे हमला करने की धमकी
नई दिल्ली। मास्को हमले के बाद आतंकवादी संगठनों की हौसले बुलंद हो गए हैं। एक के बाद एक आतंकवादी संगठन दुनिया के देशों को आतंकवादी हमला करने की धमकी दे रहे हैं वहीं अब आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पाकिस्तान प्रोविंस ने भारत को कंधार और मास्को जैसा हमला करने की धमकी दी है।
आतंकवादी संगठन ने अपनी पोस्ट में कंधार हमले और मास्को हमले के फोटो भी लगाए हैं। आतंकवादी संगठन आईएसपीपी खुद को कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएस का सहयोगी संगठन बताता है। दिलचस्प बात यह है कि इस संगठन ने जो पोस्टर जारी किया गया है, उसमें भारत के अलावा डेनमार्क और चीन का नाम भी दिया हुआ है। खुफिया सूत्रों का दावा है यह संगठन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का मुखौटा संगठन है। इसका मकसद आतंकवादी संगठन के नाम पर भारत में आतंक मचाना है।
खुफिया एजेंसिंयों के अनुसार इस संगठन के पोस्टर में अन्य देशों के नाम इसलिए दिए गए हैं, जिससे ऐसा ना लगे कि आईएसआई के इशारे पर भारत को धमकी दी जा रही है। पाकिस्तान के अंदरूनी हालात बेहद खराब है इसलिए वह भारत में आतंकी घटना को अंदाम देकर पाकिस्तान की जनता का ध्यान भटकाना चाहता है। बता दें कि इसके पहले भी आतंकी संगठन आईएसकेपी ने दुनिया के अन्य बड़े देशों को आतंक मचाने की धमकी का पोस्टर जारी किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
बदरा छाएंगे, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश की संभावना
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
तीसरी सूची में भाजपा ने घोषित किए 19 उम्मीदवार, सीटों की पूरी जानकारी