सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली। इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी एवं समाजसेवी सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति ने मनोनीत किया किया है। इस घोषणा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधा मूर्ति को बधाई दी और उनके सफल संसदीय कार्यकाल के लिए मंगलकामना भी की है। दरअसल पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘मुझे ख़ुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने श्रीमती सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नामांकित किया है। सामाजिक कार्यों, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।’
उड़ान योजना से बदलेगी तस्वीर, 11 जिलों को मिलेगी हवाई सुविधा
सरकार का फैसला—ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लाभ देने की कोशिश
विवादित बयान पर बढ़ा विवाद: भाजपा नेता घिरे, EC तक पहुंचेगा मामला
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए किन परियोजनाओं को मंजूरी, सरकार ने संसद में बताया
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए रेल परियोजनाओं को बताया अहम
IPL से पहले बड़ा झटका, विकल्पों की तलाश शुरू
चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखने का एलान
शराब बिक्री में बदलाव को लेकर विभाग की तैयारी पूरी
युवाओं को नौकरी का बड़ा मौका, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया