दिल्ली में स्कूलों को बम धमकी देने वाले आरोपी छात्र गिरफ्तार
दिल्ली: दिल्ली में स्कूलों में बम की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना शहर के 23 स्कूलों को प्रभावित करने वाली थी, जहां एक 12वीं कक्षा के छात्र ने धमकी भरा ईमेल भेजा था. इस छात्र ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है और बताया कि वह पहले भी इसी तरह के ईमेल भेज चुका है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की. इस घटना ने स्कूलों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
दिल्ली के कई स्कूलों को दी थी धमकी
पुलिस उपायुक्त (DCP) ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न स्कूलों को मिले पिछले 23 धमकी भरे ईमेल 12वीं कक्षा के एक छात्र ने भेजे थे. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने पहले भी धमकी भरे ईमेल भेजे थे. पुलिस ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले. अधिकारियों के अनुसार, इस सूची में वसंत विहार और आरके पुरम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स और टैगोर इंटरनेशनल शामिल हैं.
ईमेल में विस्फोटक रखने का दावा
ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखे गए थे. अधिकारी धमकियों की जांच कर रहे हैं, जो शहर के स्कूलों को भेजी गई पिछली बम धमकियों से मिलती-जुलती हैं. ई-मेल में स्कूल को उसके परिसर में बड़े पैमाने पर और बेहद खतरनाक विस्फोटक होने की चेतावनी दी गई थी. पुलिस सूत्रों द्वारा साझा किए गए ई-मेल में लिखा था. स्कूल में प्रवेश करने वाले छात्रों के बैग की सख्त जांच न करने से हमें अपनी योजना को अंजाम देने का सही मौका मिला है. मेल के अनुसार, मेल भेजने वाले को परीक्षा कार्यक्रम और स्कूल परिसर के अंदर छात्रों की आवाजाही के बारे में पता था. इस दौरान, परीक्षा देने वाले छात्रों के अलावा हर कोई या तो मैदान में बाहर खड़ा होगा या इमारत के आसपास घूमेगा. आप अपने परिसर में कई प्रमुख स्थानों पर पहले से लगाए गए विनाशकारी विस्फोटकों से पूरी तरह अनजान रहेंगे. ईमेल में उल्लेख किया गया है.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा