इंदौर लूटकांड में सख्ती, विभाग ने दोषी जवानों को किया निष्कासित
इंदौर। इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ लूट की घटना सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो सिपाहियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इस घटना के आरोपी ट्रेडिंग कारोबारी से लूट करने वाले दोनों पुलिस जवानों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया. दोनों जवानों ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर ट्रेडिंग कारोबारी से लूट कर 4000 यूएसडीटी अपने दोस्त के खाते में ट्रांसफर करवाए थे।
2 पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त
सिपाही मनोज मालवीय और अविनाश चंद्रवंशी को डीसीपी जोन 2 ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. दोनों आरोपी सिपाही फिलहाल जेल में बंद हैं. फिलहाल पलासिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर उनके पास से कुछ नकदी भी बरामद की थी, जिसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया और तीन आरोपियों को जेल भेज दिया।
आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
अब्दुल फहद की शिकायत पर एसीपी तुषार सिंह ने सोहेल और नावेद के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज करवाया था. एफआईआर में इनके दो अन्य साथियों के नामों का भी उल्लेख किया गया. मामले की जांच के बाद पुलिसकर्मी मनोज मालवीय और अविनाश चंद्रवंशी को भी गिरफ्तार किया गया. चारों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने नावेद को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया, जबकि सोहेल, मनोज और अविनाश को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया।
पुलिस ने जब्त की लूट की रकम
मामले में पुलिस ने मनोज और अविनाश के पास से कारोबारी से लूटी गई करीब 2 लाख रुपये की रकम राशि में से कुछ राशि जब्त की है. इस मामले के संबंध में पुलिस ने आरोपियों के परिवार के लोगों को भी सूचना दे दी है।
वन विभाग पर गंभीर आरोप, हिरणों की मौत के बाद किया टोटका
मधु मंटेना के घर गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
IPL में चेन्नई की रणनीति पर सवाल, धोनी के क्रम से लेकर टीम कॉम्बिनेशन तक चर्चा
सरेंडर नक्सलियों ने भी थामा कलम, बस्तर में दिखा बदलाव
मध्य प्रदेश के इन शहरों में शुरू हुई PNG सुविधा, ऐसे करें आवेदन
‘कांच के घर…’ कहकर गोविंद सिंह ने दिया करारा जवाब
टेंडर में देरी या रणनीति? बार-बार विस्तार से बढ़ा शक
गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया अनुमान, क्रूड कीमतों में 10% तक उछाल संभव
विदिशा हादसा: दबंगों ने तहसील से लगे मकान पर तोड़फोड़ की, कैमरा सबूत भी ले गए