खेलते समय बच्चे पर झपटे लावारिस कुत्ते, हालत गंभीर
नोएडा सेक्टर 78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में लावारिस कुत्तों ने सोसाइटी में रहने वाले पांच साल के सचित पर हमला कर दिया। बच्चे के सिर में गहरा घाव हुआ है। घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं, घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। सचित के पिता रोहित चावला ने बताया कि बेटा दुकान से चॉकलेट लेकर वापस आ रहा था।रास्ते में बैठे दो लावारिस कुत्तों ने अचानक सचित पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने बच्चे का पैर मुंह में दबा लिया, वहीं दूसरे ने सिर पर हमला किया, जिससे बच्चा जमीन पर गिर गया। कुत्तों ने बच्चे को घसीटने की भी कोशिश की, तभी आसपास के लोगों ने भागकर कुत्तों से बच्चे को छुड़वा लिया।उधर, सोसाइटी के निवासी किशोर कुणाल ने बताया कि कुत्ते काटने के मामले सोसाइटी में लगातार बढ़ रहे हैं। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण की ओर से भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।लावारिस कुत्ते पहुंचा रहे वाहनों को नुकसान, लोग कांटेदार कवर लगा रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में लोग लावारिस कुत्तों से परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि लावारिस कुत्ते रोजाना गाड़ी की छत, गेट और बोनट पर स्क्रैच मार देते हैं, जिससे काफी नुकसान हो रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमेें कुत्ते वाहनों को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं।एओए अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कई लोगों ने कुत्तों से अपने वाहन बचाने के लिए कांटेदार कवर भी लिए हुए हैं, लेकिन लावारिस कुत्ते उनको भी फाड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब लोग अपने वाहन के पास जाते हैं, तो कुत्ते उन पर हमला कर उन्हें काट लेते हैं।एओए लीगल एडवाइजर अमित कुमार ने बताया कि आम्रपाली सेंट्रल पार्क सोसाइटी के बेसमेंट में जगह-जगह पर लावारिस कुत्ते बैठे रहते हैं। कुत्ते रोज करीब चार से पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा