अजीब प्रेम कहानी: पति बना गवाह, पत्नी बनी दुल्हन
प्रतापगढ़ |उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक ऐसी अनोखी शादी की खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों की परिभाषा और सामाजिक मान्यताओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है। यहां एक शख्स ने अपनी लाचारी और पत्नी की जिद के आगे झुकते हुए खुद अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। इस दौरान जहां गांव के लोग पूरे मामले को हैरानी से देख रहे थे, वहीं मासूम बच्चों ने भी अपनी मां के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। पति ने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा, "वह मान ही नहीं रही थी। रोज-रोज के झगड़े और तनाव से अच्छा था कि उसे उसके रास्ते पर जाने दिया जाए।"मामला आसपुर देवसरा के रमगढ़ा गांव का है। यहां रहने वाले आशीष तिवारी ने अपनी पत्नी पिंकी को उसके प्रेमी अमित शर्मा के साथ पिछले हफ्ते आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। आशीष की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी अमित शर्मा को थाने ले गई। इसके बाद थाने और गांव के बाहर पंचायत चली। पंचायत में पिंकी ने साफ कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। प्रेमी अमित शर्मा के साथ ही रहने की जिद की। लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई।
काट-काटकर जलाता रहा पत्नी का शव, नीले ड्रम के बाद नीला संदूक कांड से सनसनी
मजबूरन प्रेमी से शादी का फैसला
अपनी गृहस्थी को बिखरता देख पति ने आखिरकार एक बड़ा फैसला लिया। उसने खुद मंदिर में पत्नी और उसके प्रेमी की शादी का इंतजाम कराया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पति की मौजूदगी में प्रेमी ने महिला की मांग भरी और उसे अपना जीवनसाथी बनाया। इस दौरान पति के चेहरे पर बेबसी और परिवार टूटने का दर्द साफ झलक रहा था।
बच्चों ने फेरा मुंह: 'हमें ऐसी मां के साथ नहीं जाना'
आशीष और पिंकी की शादी 2016 में हुई थी, दोनों को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 7 साल और छोटा 4 साल का है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे मार्मिक मोड़ तब आया जब महिला के बच्चों से उनकी राय पूछी गई। मां ने बच्चों को अपने साथ ले जाने की पेशकश की, लेकिन मासूमों ने कलेजे पर पत्थर रखकर अपनी मां के साथ जाने से मना कर दिया। बच्चों ने अपने पिता के साथ रहने का फैसला किया। उनका कहना था कि जो मां उनके पिता को छोड़ सकती है, वह उनके साथ कैसे रह पाएगी। बच्चों के इस फैसले ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग पति के इस कदम को उसकी दरियादिली और मानसिक शांति के लिए उठाया गया कदम बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे संस्कारों और परिवार के पतन के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल, महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई है और पति अपने बच्चों के भविष्य को संभालने की चुनौती के साथ अकेला रह गया है।
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
दिल्ली में एयर इंडिया के पायलट की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा