नक्सलवाद को लेकर गरमाई राजनीति: चंद्राकर और बैज के तीखे बयानों से बढ़ा सियासी पारा
राज्य में नक्सलवाद पर सत्ता और विपक्ष के बीच फिर से सियासत तेज हो गई है। भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। दोनों ने प्रदेश में नक्सलवाद बढ़ने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने भाजपा पर 15 साल के कार्यकाल में नक्सलवाद को पालने का आरोप लगाया तो भाजपा ने कांग्रेस और नक्सलियों के बीच गहरे संबंध होने की बात कही है। शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बीच दीपक बैज ने एक-दूसरे पर पलटवार किया है।
बस्तर के विकास में बाधा डाला: अजय
भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने नक्सलवाद को लेकर बयान देकर कांग्रेस को फिर घेरा। बयान में उन्होंने कहा कि नक्सली कांग्रेस के दामाद है। इसी कारण से बस्तर के विकास में बाधा डालने का काम किया। कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों पर शोषण किया है।
भाजपा ने नक्सलियों को 15 साल तक पाला: बैज
अजय चंद्राकर के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए सवाल किया है कि भाजपा पहले ये बताएं कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नक्सलियों के बीच संबंध क्या है, जो शाह उन्हें भाई कहकर बुलाते हैं। साथ ही बैज ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 15 साल तक राज किया, उस समय क्यों नक्सलवाद समाप्त नहीं हुआ।
आज का राशिफल अपडेट (15 अप्रैल 2026): प्रेम, करियर और धन से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणी
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात