श्रीलंका पुलिस ने गुजरात में गिरफ्तार ISIS संदिग्धों के हैंडलर को किया गिरफ्तार
गुजरात के अहमदाबाद से हाल ही में गिरफ्तार किए गए चार श्रीलंकाई नागरिकों पर आईएसआईएस से जुड़े होने का आरोप है। बताया जा रहा था कि वे पाकिस्तान स्थित हैंडलर के निर्देशों पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर थे। हालांकि अब इस मामले में श्रीलंका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उसने वांछित हैंडलर को गिरफ्तार कर लिया है।एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में आपराधिक जांच विभाग ने जेरार्ड पुष्पराजा उस्मान को गिरफ्तार किया है। श्रीलंका पुलिस ने हाल ही में उसके ठिकाने के बारे में किसी भी जानकारी के लिए 20 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।
बता दें, 19 मई को गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सरदार वल्लभभाई पटेल हवाईअड्डे से आईएसआईएस से संबंध रखने वाले चार श्रीलंकाई नागरिकों को पकड़ा था। श्रीलंकाई सुरक्षा बलों को संदेह है कि 46 वर्षीय संदिग्ध ने चार श्रीलंकाई नागरिकों के हैंडलर के रूप में काम किया था।जांच दल की मानें तो आरोपियों ने कुबूल किया कि वे पहले प्रतिबंधित कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन, नेशनल तौहीद जमात (एनजेटी) से जुड़े थे। बाद में वे पाकिस्तानी हैंडलर अबू बक्र अल बगदादी के संपर्क में आए और आईएस में शामिल हो गए। गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लोगों को श्रीलंकाई मुद्रा में चार लाख रुपये का भुगतान किया गया था।
करेर गांव पहुंचकर CM ने लिया हाल, बोले—दोषियों पर होगी कार्रवाई
कौन बनेगा इस बार IPL 2026 का चैंपियन?
इलाज में लापरवाही पड़ी भारी, डॉक्टर के खिलाफ 49.56 लाख का दावा
क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सीजन?
हिमालय प्राइड सोसाइटी में लिफ्ट खराब, कन्याएं एक घंटे तक रहीं अंदर बंद
शंकराचार्य विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
न्याय व्यवस्था में संवेदनशीलता की मिसाल
घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹900 के पार
ईंधन कीमतों में कमी से आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद
काव्या मारन IPL की सबसे एक्टिव फ्रेंचाइज़ फेस