सोनिया, नड्डा और दो भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए
नई दिल्ली । राज्यसभा में अपना पहला कार्यकाल चिह्नित करते हुए, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। 77 वर्षीय सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद 14 फरवरी को जयपुर में अपना राज्यसभा नामांकन दाखिल किया। लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनिया गांधी सांसद के रूप में पांच कार्यकाल पूरा करने के बाद अगला आम चुनाव नहीं लड़ेंगी। उधर, राजस्थान में बीजेपी के चुन्नीलाल गडासिया और मदन राठौड़ भी निर्विरोध चुने गए। बिहार के सभी 6 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। विधानसभा में भारी बहुमत के कारण गुजरात से भाजपा के ही चारों नेता राज्यसभा पहुंचे हैं।
जल्द ही भारत पहुंचेंगे एलपीजी लेकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके दो भारतीय जहाज
भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अगले चुनावी दिन और मतदाताओं पर प्रचार का असर देखने को मिलेगा
CM का कहना: यह नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ा कदम
भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, देर शाम तक चली परिषद की बैठक, कई छिपे हुए चार्ज बढ़े
पुलिस खंडित डेटा और वीडियो फुटेज का विश्लेषण कर रही
सुरक्षा एजेंसियों ने बाकी नक्सल गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तेज की