सोनिया गांधी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से की मुलाकात
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। इस बात की जानकारी कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री सोनिया गांधी से गले लगाकर मिलीं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी गले लगाया।शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति प्रांगण में पीएम मोदी की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।
31 मार्च की डेडलाइन: नक्सल मुक्त भारत के लक्ष्य पर संसद में मंथन
सद्गुरु संग बातचीत में Alia Bhatt ने जताई मां बनने की चिंताएं
अनीत पड्डा के परिवार की एंट्री से गरमाया मामला
फैंस के बीच बढ़ी चर्चा और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
अमित शाह का बड़ा बयान आज, TMC के खिलाफ आरोपों की लिस्ट होगी सार्वजनिक
महाराष्ट्र में सेक्स स्कैंडल मामला गरमाया, सरकार की भूमिका पर चर्चा
कांग्रेस की प्रतिक्रिया: नेपाल के पीएम को शुभकामनाएं, कर्नाटक नीति पर कानूनी चुनौती
गोवा क्लब हादसा: कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत अर्जी ठुकराई
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पीएम मोदी की भागीदारी से बढ़ी उत्सुकता
घाटा पूरा करने के लिए सरकार का मेगा प्लान, 8.2 लाख करोड़ का कर्ज