सितांशु कोटक ने की संजू सैमसन की तारीफ, कहा लचीलापन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत
नई दिल्ली: विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्लेबाजी स्थान को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इस बल्लेबाज का समर्थन करते हुए कहा है कि वह किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। भारत ने एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ मैच से की थी। उस मैच में सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका मिला था, लेकिन वह ओपनिंग करने नहीं आए थे। वहीं, तीसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरे थे जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि सैमसन किस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।
गिल की वापसी से बदला स्थान
भारत का सामना अब रविवार को पाकिस्तान से होना है और इससे पहले कोटक ने सैमसन पर भरोसा जताते हुए कहा कि सैमसन का पांचवें और छठे नंबर पर पर्याप्त
बल्लेबाजी नहीं करने का मतलब यह नहीं है कि वह वहां अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। सैमसन ने भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर ज्यादा सफलता हासिल की है लेकिन शुभमन गिल की टीम में वापसी से उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए मजबूर होना पड़ा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने तीसरे और चौथे नंबर पर सबसे अधिक रन बनाए हैं।
कोटक ने कहा, सैमसन ने पांचवें या छठे नंबर पर ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए, मुझे लगता है कि संजू किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। इसलिए, टीम की आवश्यकता के अनुसार, कप्तान और मुख्य कोच फैसला करेंगे। वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने को तैयार हैं। अगर आप हमारी बल्लेबाजी लाइन-अप देखें, तो हर कोई किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने और मैच खत्म करने में सक्षम है। हमारे पास चार-पांच ऐसे आक्रामक खिलाड़ी हैं, लेकिन मुख्य कोच या कप्तान स्थिति के अनुसार फैसला ले सकते हैं। टीम का हर खिलाड़ी किसी पर क्रम पर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। संजू पिछले मैच में पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते लेकिन अगले मैच में वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
कोटक बोले- कई खिलाड़ी निभा सकते हैं फिनिशर की भूमिका
कोटक का मानना है कि भारतीय टीम में कई खिलाड़ी फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हर कोई अपनी भूमिका जानता है और हमारे पास फिनिशर की भूमिका के लिए भी कई विकल्प है। इसलिए हम परिस्थितियों के अनुसार उनका उपयोग कर सकते हैं। शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल में से कोई भी इस भूमिका को अच्छे से निभा सकता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल