श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने रचा इतिहास
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 की बादशाहत बॉक्स ऑफिस पर कायम है। फिल्म को सिनेमाघर में लगे एक महीने से भी अधिक समय हो गया है और ये लगातार अपना प्रभाव बनाए हुए है। 15 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म नई रिलीज फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। करीना कपूर की बकिंघम मर्डर्स का स्त्री के सामने दम निकलता नजर आया। वहीं थ्रिएटर में दोबारा रिलीज हुई शाह रुख खान की वीर जारा और शोहम शाह की तुम्बाड भी इसके कलेक्शन पर कुछ खास असर नहीं डाल पाईं।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 ने मात्र 27 दिन में गदर से लेकर पठान तक को पछाड़ दिया है। अब एनिमल का भी पत्ता साफ हो गया है। स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल है। 6 साल पहले इसी नाम से आए फिल्म के पहले पार्ट ने 100 करोड़ का कारोबार किया था।
कितना रहा कलेक्शन?
27 वें दिन स्त्री 2 ने पठान को पछाड़ दिया था और खुद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। 26वें दिन तक मूवी ने 555.04 करोड़ का बिजनेस किया जबकि मंगलवार का कलेक्शन 3 करोड़ रहा। हालांकि बुधवार को कमाई थोड़ी धीमी रही। फिल्म ने पहली बार एक दिन में 3 करोड़ से कम का कलेक्शन किया। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार 34वें दिन स्त्री 2 का कलेक्शन 2.65 करोड़ रहा। फिल्म ने इंडिया में अब तक नेट 586 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
जवान से 213% ज्यादा
स्त्री 2 का 33वें दिन का कलेक्शन अभी भी शाह रुख खान की जवान से 213% ज्यादा है। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 33वें दिन 80 लाख की कमाई की थी। इस तरह से स्त्री 2 ने कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। स्त्री 2 ने पठान (543.22 करोड़) और एनिमल के 554 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ते हुए फिल्म हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस तरह स्त्री 2 साल 2023 की हर फिल्म को पछाड़ने का मुकाम हासिल कर चुकी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
2018 के बाद पहली बड़ी LPG डील: IOCL ने ईरान से मिलाया हाथ
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान
होर्मुज में तनाव, लेकिन भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सुरक्षित