निशानेबाज मनु भाकर ने राजनीति में प्रवेश को लेकर दिया बड़ा बयान
पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर सोमवार को अपने ननिहाल चरखी दादरी पहुंची। यहां उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राजनीति में एंट्री पर भी बात की। भाकर ने बताया कि वह कभी राजनीति में नहीं आएंगी। उनका लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक हासिल करते हुए इतिहास रच दिया था। वह ओलंपिक खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली आजादी के बाद से पहली भारतीय एथलीट बनीं। मनु को टोक्यो 2020 ओलंपिक में निराशा का सामना करना पड़ा था, जहां वह अपनी तीनों स्पर्धाओं में फाइनल में पहुंचने में विफल रही थीं। मनु ने अपने ननिहाल के सम्मान को ताउम्र याद रखने की बात कही। उन्होंने कहा- मैं राजनीति में नहीं आऊंगी। बल्कि अपने खेल पर ध्यान देते हुए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना ही मेरा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी हो उसकी सोच पर निर्भर रहता है कि वे राजनीति करें या फिर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करें।
सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट सहित कई राजनेता मौजूद थे। मनु ने कहा- मेरा ध्यान सिर्फ देश के लिए स्वर्ण जीतने का है। अभी राजनीति नहीं करूंगी। इस दौरान मनु ने युवाओं और उनके माता-पिता से भी पढ़ाई के साथ खेलों में भी ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा- देश के लिए पदक जीतने का लक्ष्य रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।
उड़ान योजना से बदलेगी तस्वीर, 11 जिलों को मिलेगी हवाई सुविधा
सरकार का फैसला—ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लाभ देने की कोशिश
विवादित बयान पर बढ़ा विवाद: भाजपा नेता घिरे, EC तक पहुंचेगा मामला
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए किन परियोजनाओं को मंजूरी, सरकार ने संसद में बताया
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए रेल परियोजनाओं को बताया अहम
IPL से पहले बड़ा झटका, विकल्पों की तलाश शुरू
चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखने का एलान
शराब बिक्री में बदलाव को लेकर विभाग की तैयारी पूरी
युवाओं को नौकरी का बड़ा मौका, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया