शाहरुख खानकी फिल्म 'डंकी' ने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डंकी' पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई और शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में सफल रही। वहीं, जो दर्शक सिल्वर स्क्रीन पर इसका लुत्फ नहीं उठा सके थे, वो इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अब यह इंतजार खत्म हो चुका है। 'डंकी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। आइए जानते हैं कि मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है-
कुछ घंटे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने शाहरुख खान का एक वीडियो जारी कर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था। सुपरस्टार ने कहा कि मंच पर जल्द ही कुछ विशेष आने वाला है, जिससे नेटिजन्स के बीच बड़ी चर्चा हुई। अब यह विशेष नेटफ्लिक्स पर आ चुका है, और यह कुछ और नहीं शाहरुख खान, तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'डंकी' है। 'डंकी' अब अंग्रेजी सब-टाइटल के साथ हिंदी ऑडियो में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। हालांकि, ऐसी चर्चा थी कि फिल्म का प्रीमियर जियो सिनेमा पर होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित 'डंकी' प्यार और दोस्ती की एक गाथा है, जो बेतहाशा असमान कहानियों को एक साथ जोड़ती है। निर्देशक राजकुमार हिरानी, जो मुद्दों को कॉमेडी और भावना के साथ मिश्रित करने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में भी अपने शानदार निर्देशन की छाप छोड़ते नजर आए हैं। 'डंकी' अवैध रूप से अपने पसंदीदा देश में घुसने की प्रक्रिया यानी 'डंकी फ्लाइट्स' पर आधारित है।
'डंकी' की ओटीटी रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए किंग खान कहते हैं, 'डंकी एक विशेष फिल्म है, और यह मेरे दिल के बहुत करीब है। हम आभारी हैं कि हम इस खूबसूरत कहानी को नेटफ्लिक्स के माध्यम से दुनिया भर के दर्शकों के साथ साझा कर सकते हैं। फिल्म भावनाओं की एक रोलरकोस्टर सवारी है, और मुझे उम्मीद है कि दोस्तों के एक समूह की यह असाधारण यात्रा विश्व स्तर पर दिल जीतेगी।'
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डंकी' को अद्भुत अभिनय से भरपूर इसके प्यारे कथानक के लिए दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे शानदार कलाकार हैं।
HC ने खारिज की याचिका, डायल 112 का ठेका EMRI के पास ही रहेगा
कोच हेमांग बदानी ने बताया, किस स्थान पर उतरेंगे केएल राहुल
सदन में गरमाई राजनीति, नगरायुक्त के खिलाफ प्रस्ताव पास
सियासी तैयारी तेज, BJP ने असम-बंगाल में जीत का लक्ष्य रखा
किसानों के हित में फैसला, सरकार ने बढ़ाया समर्थन मूल्य
रिटायर्ड सैनिक ने गोली चलाकर किया हमला, घायल को अस्पताल में भर्ती
जनता दर्शन कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ का भरोसा, देशसेवा करने वालों को आश्वासन
विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल, PSL में मचा हड़कंप
नगर निगम ने जारी की नई पॉलिसी, अब शादी और समारोहों में लागू
मंत्री संजय निषाद के धरने से गरमाई राजनीति