सौरभ भारद्वाज ने एलजी वीके सक्सेना को दिल्ली में पेड़ काटने पर दी चुनौती
दिल्ली के रिज क्षेत्र में 1100 पेड़ काटने के मामले को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'एलजी साहब मैं आपको मीडिया के सामने निमंत्रण दे रहा हूं। आइए मुझसे बहस कीजिए। छुपिये मत।' आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''डीडीए ठेकेदार ने सुप्रीम कोर्ट को दिए अपने हलफनामे में एक ईमेल दिया है, जिसमें साफ लिखा है कि उपराज्यपाल के निर्देश पर पेड़ काटे जाएंगे। 13 फरवरी को जब पेड़ काटे जा रहे थे, वन विभाग के अधिकारियों ने पेड़ काटने से रोक दिया, लेकिन 14 फरवरी को बिना अनुमति के पेड़ काटे गए।'
उन्होंने कहा, 'वन विभाग, डीडीए और उपराज्यपाल को पता था कि कोई अनुमति नहीं है, फिर भी उन्होंने पेड़ कटवा दिए। ये सबूत आज भाजपा और उपराज्यपाल की पोल खोल रहे हैं कि वो दिल्ली में साजिश कर रहे हैं कि कैसे दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाए, कैसे प्रदूषण बढ़ाया जाए..मैं उपराज्यपाल को आमंत्रित कर रहा हूं कि आएं और खुली बहस करें इस मुद्दे पर जनता के सामने आएं ताकि लोगों को सच्चाई पता चले।'
यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''यह साबित हो गया है कि सभी पक्ष और विपक्ष जो कह रहे थे वह सही था. केंद्र सरकार खुद ही केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का दमन कर रही थी. '' जिस तरह से केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने BJP के खिलाफ वोट किया, उससे BJP को कुछ हद तक होश आया है और मुझे लगता है कि वे अपने अन्य फैसले भी जल्द ही वापस ले लेंगे।'
परिवार हत्याकांड में दोषियों को नहीं मिली राहत, सजा कायम
नए शिक्षा नियमों पर सरकार का रुख, कमेटी करेगी पाठ्यक्रम में संशोधन
सीएम एम. के. स्टालिन ने जारी की सूची, DMK का फोकस 164 सीटों पर
बढ़ते तनाव के बीच PAK में मध्यस्थता प्रयास तेज, विदेश मंत्रियों की बैठक अहम
KKR के खिलाफ मुंबई इंडियंस का शानदार प्रदर्शन
सीएम नायडू की पहल, अमरावती को स्थायी राजधानी बनाने की दिशा में बड़ा कदम
IPL 2026 का बढ़ता प्रभाव, PSL से जुड़े लोग कर रहे किनारा
अदालत का सख्त संदेश, पीड़ितों की पहचान उजागर करने वालों पर होगी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा में दर्दनाक दुर्घटना, मौके पर ही दो लोगों की मौत
केरल में कांग्रेस बनाम विपक्ष, सतीशन पर विवाद गहराया