'टाइगर 3' के बाद सलमान की आगामी फिल्म की हुई घोषणा
सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दबंग खान साजिद नाडियाडवाला की मेगा बजट एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन साउथ के दिग्गज निर्देशक ए आर मुरुगादॉस करेंगे। मंगलवार को फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई है। नाडियावाला ग्रैंडसन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म की घोषणा की गई। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'लंबे समय से सलमान खान के साथ जारी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए हम रोमांचित हैं। सलमान खान के साथ हमारी अगली फिल्म के लिए शानदार निर्देशक ए आर मुरुगादॉस भी हमारे टीम मे शामिल हुए है। सलमान के साथ हमारी यह फिल्म सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जो ईद 2025 पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इस फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं की गई है।गौरतलब है कि बॉलीवुड के गलियारों में इस फिल्म का चर्चा लंबे समय से चल रही थी, जिसके आधिकारिक घोषणा के साथ फिल्म से जुड़े सभी कयासों से पर्दा उठ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब साजिद नाडियाडवाला ने निर्देशक एआर मुरुगादॉस से इस फिल्म की चर्चा की थी तो उनके दिमाग में सबसे पहला नाम सलमान खान का आया था। इसके बाद साजिद ने सलमान को फिल्म के बारे में बताया और सलमान इस फिल्म के राजी हो गए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी