सचिन पायलट की बड़ी भविष्यवाणी
नई दिल्ली । राजस्थान की सभी 25 सीटों पर पर दो चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। अब प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता अलग-अलग राज्यों में मोर्चा संभाल रहे हैं। इस बीच दिल्ली की छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ बीजेपी पर भी निशाना साधा है। सचिन पायलट ने कहा कि हम सभी अलग-अलग पार्टियों से हैं। जब भी कोई डील या गठबंधन होता है, तो यह आसान काम नहीं होता है। कोई भी पार्टी अपनी राजनीतिक पकड़ नहीं छोड़ना चाहती है। चाहे वह कांग्रेस हो या आप लेकिन हमने अपने सारे मतभेदों को भुलाकर देश के लिए और 4 जून को इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए यह गठबंधन किया है और सीटें बांटी हैं। फिर फर्क नहीं पड़ता कि हम तीन लड़ें, तुम चार लड़ो। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के नेता अपने भाषणों में कहते हैं 300 पार, 400 पार, 500 पार तुम सारे ही पार कर रहे हो, फिर चुनाव क्यों करा रहे हो। जिन राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, वहां कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतेगी। बता दें दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होगा। जबकि 4 जून को मतगणना के बाद रिजल्ट का एलान होगा। वहीं इससे पहले सचिन पायलट ने दावा किया था कि राजस्थान में कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतेगी। इसके अलावा यूपी में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलेगा। पायलट ने हरियाणा में 7-8 सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार महाराष्ट्र में हम अधिकांश सीटें जीतेंगे।
बेटे अरहान के साथ रूमर्स को करती हैं इग्नोर
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा क्रेज
फिटनेस आइकन शिल्पा पर भी उठे सवाल, फैंस ने किया सपोर्ट
पर्सनल लाइफ के साथ करियर को दे रहे बराबर समय
अक्षय कुमार ने दी फिल्म की प्रोग्रेस की जानकारी
लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के साथ महिला आरक्षण लागू होगा, OBC कोटा नहीं
बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन से व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश
मेडिकल बोर्ड और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट