सड़क हादसा : अनियंत्रित कार ने शिक्षक को बाइक समेत रौंद मारी टक्कर
सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक गैर जनपदीय अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अन्य दो बाइक को टक्कर मारती हुई पुलिस बैरियर से टकराई। इस घटना में पुलिस का बैरियर भी टूट गया। वहीं, हादसे में घायल शिक्षक को सीएचसी बिसवां ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रेउसा थाना क्षेत्र के गोधनी सरैंय्या निवासी शिक्षक कमलाकांत मिश्र (35) को शुक्रवार रात मंगू चौराहा पर स्थित रेउसा थाना की पुलिस चौकी के पास एक कार ने टक्कर मार दी। यह कार रेउसा की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार कार ने सामने से कमलाकांत को बाइक समेत रौंद डाला। कार की गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे लगे सीमेंटेड शिलापट को तोड़ते व सड़क किनारे खड़ी अन्य बाइकों व पुलिस चौकी के बाहर पड़ी कुर्सियों को तोड़ते हुए आगे खड़ी पुलिस की लोहे की बैरीकेडिंग को तोड़ डाला।
चौराहे पर मौजूद लोगों ने कार सवार को पकड़ कर रेउसा पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों के अनुसार चालक भयंकर शराब के नशे में था। परिजन घायल को बिसवां सीएचसी ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिसवां पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
2018 के बाद पहली बड़ी LPG डील: IOCL ने ईरान से मिलाया हाथ
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान