RCB की हार में भी दिल जीत ले गईं ऋचा घोष
रविवार की रात भले ही जीत दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी, लेकिन दिल ऋचा घोष ने जीता। अपनी तूफानी बैटिंग से ऋचा ने हर किसी को अपना मुरीद बना दिया। हालांकि, अपना सबकुछ झोंकने के बावजूद ऋचा आरसीबी को जीत दिलाने से एक कदम दूर रह गईं।रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर को मिली एक रन से हार के बाद ऋचा के बीच मैदान पर ही आंसू तक छलक पड़े। ऋचा की तूफानी बल्लेबाजी के फैन सूर्यकुमार यादव भी हुए हैं। सूर्या ने ऋचा की तारीफ में बड़ी बात कही है।दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऋचा घोष ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 51 रन की आतिशी पारी खेली। ऋचा ने अपनी इस पारी के दौरान 4 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए। ऋचा ने अंतिम दो ओवरों में जमकर चौक-छक्कों की बरसात की और आरसीबी को लगभग जीत दिला ही दी थी। पारी के आखिरी ओवर में ऋचा ने दो सिक्स जमाए, लेकिन आखिरी गेंद पर रनआउट होने की वजह से वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं।ऋचा की शानदार पारी की भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली स्टोरी में ऋचा की तस्वीर शेयर की। फोटो शेयर करने के साथ-साथ सूर्या ने लिखा, "आप एक स्टार हैं।"
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी