सीएम केजरीवाल के लिए राहत भरी खबर, दिल्ली हाई कोर्ट ने मंजूर की ये याचिका
नई दिल्ली । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में अपनी लीगल टीम से अतिरिक्त मीटिंग कर सकेंगे। उनकी याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। हाई कोर्ट की तरफ से याचिका मंजूर किए जाने के बाद अब सीएम केजरीवाल जेल में वकीलों के साथ दो अतिरिक्त मीटिंग कर सकेंगे। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने कहा, विशेष परिस्थितियों में खास उपचार की जरुरत होती है। उपरोक्त चर्चा के मद्देनजर, यह माना जाता है कि निष्पक्ष सुनवाई और प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व के मौलिक अधिकार के लिए याचिकाकर्ता को एक सप्ताह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वकील के साथ दो अतिरिक्त लीगल मीटिंग करने की अनुमति दी जानी चाहिए। बार एंड बेंच के मुताबिक जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने आगे कहा याचिकाकर्ता के जेल में बंद होने तक याचिका को तदनुसार स्वीकार किया जाता है। बता दें कि अतिरिक्त लीगल मीटिंग के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका को निचली अदालत के जज कावेरी बावेजा ने खारिज कर दिया था।
वैशाख संकष्टी चतुर्थी कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, चंद्रमा को अर्घ्य देना जरूरी, जानें तारीख, मुहूर्त
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”