रेड कार्पेट दिल्ली ने छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को 22 रन से हराया
इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (IVPL) 2024 के दूसरे मैच में रेड कार्पेट दिल्ली ने छत्तीसगढ़ वॉरियरर्स को 22 रन से हराया। यह मुकाबला शनिवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाठिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया। इस मैच में रिचर्ड लेवी ने शानदार शतक लगाया और दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई।
रेड कार्पेट दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया। रिचर्ड लेवी ने शानदार शतक लगाया और अंत में थिसारा परेरा ने आतिशी पारी खेली। उसके बाद छत्तीसगढ़ के लिए नमन ओझा और सौरभ तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 233 तक पहुंचा दिया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने गंवाया मैच
बता दें कि लक्ष्य का पीछे करते हुए छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को आखिरी दो ओवर में 45 रन जीत के लिए चाहिए थे, लेकिन टीम 22 रन ही बना सकी और 22 रन से मुकाबला गंवा दिया। टीम 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रेड कार्पेट दिल्ली के लिए समीउल्लाह बेग ने 4 विकेट लिए और बिपुल शर्मा को तीन सफलताएं मिलीं।
अगले मैचों का शेड्यूल
छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम अब अपने दूसरे मुकाबले में सोमवार को मुंबई चैंपियंस का सामना करेगी। मुंबई ने पहले मैच में तेलंगाना टाइगर्स को हराया था। रेड कार्पेट दिल्ली की टीम रविवार को वीवीआईपी उत्तर प्रदेश का सामना करेगी। रविवार को ही एक मुकाबला दोपहर में राजस्थान लेजेंड्स और तेलंगाना टाइगर्स के बीच भी खेला जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी