हजारी कोर्ट के वकील पर रेप का आरोप
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक युवती ने वकील पर अपने चेंबर में उससे रेप करने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि 21 साल की एक युवती ने आरोप लगाया कि उत्तरी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में एक वकील ने अपने चैंबर में बलात्कार किया।
ओक रिपौर्ट के मुताबिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे 27 जुलाई को नौकरी देने के बहाने बुलाया लेकिन उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। पीड़ित ने कहा कि वकील ने उसे इसके बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एक अधिकारी ने युवती की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि रेप के बाद आरोपी वकील ने पीड़िता को 1,500 रुपये दिए और जाने को कहा। युवती ने अपने घर पहुंचकर मौसी को घटना की जानकारी दी जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि सब्जी मंडी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
घाटा पूरा करने के लिए सरकार का मेगा प्लान, 8.2 लाख करोड़ का कर्ज
स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत, स्वास्थ्य पर बढ़ा खतरा
आत्महत्या के पीछे आर्थिक और मानसिक दबाव की जांच
जिला प्रशासन ने घटना पर संवेदनशीलता के साथ प्रतिक्रिया दी
गर्भवती महिला और शिशु की जान को खतरा, अस्पताल प्रशासन पर सवाल
सुरक्षा के लिहाज से पेट्रोल पंप पर कड़ा इंतजाम
एमपी सरकार ने कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी कदम उठाया
3 साल में आर्थिक सशक्तिकरण का लक्ष्य, ग्रामीण विकास पर जोर
सुरक्षा कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान की कोशिश
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना