राकेश टिकैत ने केंद्र को घेरा
नई दिल्ली । एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली में महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत दिल्ली के रामलीला मैदान में है। महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। 23 मार्च को देशभर में बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें किसान आगे की रणनीति तय करेंगे। किसानों की महापंचायत को लेकर यूपी गेट पर पुलिस अलर्ट मो़ड में दिखी। पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग कर आगे जाने दिया। यूपी गेट पर किसानों पहुंचने के दौरान जाम लग गया। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को महापंचायत में आने से रोका जा रहा है। ट्रेन रोकी जा रही हैं। किसान संगठन जहां कमजोर है वहां सरकार मजबूत है। यहां किसानों को मजबूत करना है। यह सरकार अगर किसी पार्टी की होती तो किसान-मजदूरों की सुनती। यह पार्टी पूंजीवाद की पार्टी है। राकेश टिकैत ने कहा कि जो किसानों के खिलाफ फैसला लेंगे उनके विरोध में किसान है। सरकार संयुक्त किसान यूनियन को तोड़ना चाहती है। सरकार सिख समाज को बदनाम कर रही है। लेकिन पूरा देश किसानों के साथ है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि देश के नौ लोगों के पास 50 करोड़ लोगों जितना पैसा है। देश का किसान आज राम लीला मैदान में है। सरकार ने अगर किसानों की मांग नहीं मानी तो सरकार और किसानों की आर-पार की लड़ाई होगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं।
लंबे समय से मिल रही थीं अवैध वसूली की शिकायतें
आरोपी इंस्पेक्टर को राहत नहीं, सेवा में वापसी पर ब्रेक
ईरान के फैसले से तेल बाजार में हलचल, कीमतों में तेज़ उछाल
बिना तामझाम के IPL का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी रद्द
भक्ति में डूबा शहर, कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा प्रारंभ
संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने उठाए सख्त कदम
नोटिस पर राजनीति तेज: कांग्रेस ने उठाए भेदभाव के सवाल
प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जताई नाराजगी
क्रिकेट नियमों को लेकर मैदान पर सख्ती देखने को मिली
बयानबाजी से बढ़ी आईपीएल को लेकर सियासत