राजपाल यादव के पिता का हुआ निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है. वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे. वहीं इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली. जब राजपाल को पिता की हालत के बारे में जानकारी मिली, तो वे 23 जनवरी को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे. उन्हें उम्मीद थी कि उनके पिता ठीक होकर घर लौटेंगे, लेकिन अस्पताल में ही उनका निधन हो गया.
इस दुखद खबर के बाद एक्टर के घर के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है. 26 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि उनके पिता का अंतिम संस्कार उनके घर के पास ही किया जाएगा. राजपाल यादव के परिवार में उनकी पत्नी राधा यादव और दो बेटियां हैं. उनके पिता के निधन की खबर ने उनके फैंस का दिल भी तोड़ दिया है.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा