उत्तर प्रदेश में सुबह से बारिश का दौर जारी
लखनऊ । यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। लखनऊ में सुबह से बारिश हो रही है। मंगलवार को 30 जिलों में 6.7 मिमी बारिश हुई। सबसे ज्यादा कुशीनगर में 69 मिमी बरसात हुई। आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के 54 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
24 घंटे में बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के 10 जिले के 80 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बलिया में गंगा, बाराबंकी में घाघरा, सिद्धार्थनगर में राप्ती और गोंडा में क्वनो नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़कर 68.35 मीटर पहुंच गया है जो कि खतरे के निशान से 3 मीटर नीचे है। नमो घाट, अस्सी घाट गंगा में डूबे हैं। गंगा आरती अभी भी छत पर हो रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
2018 के बाद पहली बड़ी LPG डील: IOCL ने ईरान से मिलाया हाथ
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान