लेबर चौक पर राहुल गांधी ने मजदूरों से बातचीत की
नई दिल्ली। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज दिल्ली के जीटीबी नगर में रेहड़ी-पटरी वाले दिहाड़ी मजदूरों और श्रमिकों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि राहुल दिल्ली के किंग्सवे कैंप गए। जहां वे मजदूरों से मिले। किंग्सवे कैंप के लेबर चौक पर राहुल गांधी ने मजदूरों से बातचीत की। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल के आसपास काफी लोग जमीन पर बैठे दिख रहे हैं। राहुल मजदूरों के बीच में बैठे दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बाताया कि राहुल गांधी हाथरस भगदड़ हादसे के पीड़ितों से मिलने जाएंगे। केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं। वह वहां जाएंगे और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।' हाथरस के सिंकदराराऊ क्षेत्र के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में मंगलवार को नारायण साकार हरि महाराज उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में हुई 121 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से 106 की पहचान यूपी के 17 जिलों के निवासियों के रूप में हुई है, जबकि छह देश के अलग अलग राज्यों के निवासी हैं। बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं। इन सभी को राज्य-केंद्र सरकार मिलकर मुआवजा देगी। हादसे में 38 लोग घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं। सीएम योगी ने बुधवार को खुद हाथरस के जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना। चश्मदीद घायलों से बात की।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल