प्रियंका गांधी के बेटे और बेटी ने लाइन में लगकर किया मतदान
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात सीटों पर मतदान जारी है। इस बार 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13637 मतदान केंद्रों पर 1.52 करोड़ लोग करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी मतदान किया।
रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा ने लोधी एस्टेट स्थित अटल आर्दश स्कूल पहुंचे। मिराया पहली बार की वोटर हैं। मिराया वाड्रा ने वोट डालने के बाद कहा कि मेरा युवाओं को यही मैसेज है कि आप घर से बाहर निकलें और मतदान करें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम बदलाव करें। इसलिए हमें घर से बाहर आकर वोट जरूर डालना चाहिए। उधर, सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। प्रियंका से जब पूछा गया कि राहुल गांधी ने आप को वोट दिया और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को वोट दिया तो उन्होंने कहा कि हम अपनी शिकायतों को एक तरफ रख रहे हैं। अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल